*पूरनपुर तहसील क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया चैकिंग अभियान।*

पूरनपुर। मंगलवार पूरनपुर पहुंचे एआरटीओ ने सिरसा चौराहे पर बिना फिटनेस के दौड़ रही मैक्स कार पकड़ ली। जरूरी दस्तावेज न होने पर उसे सीज कर दिया गया। आठ ई रिक्शा पर कार्रवाई की गई।इसके अलावा पूरनपुर पीलीभीत रोड पर यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 15 वाहनों के चालान काटे गए।
इसमें सीट बेल्ट, हेलमेट, वाहन चलाते समय फोन पर बात करने सहित कई कमियां मिली। यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित मिशन से काफी देर तक ई रिक्शा चालक ड्राइवरों में खलबली मची रही और यातायात पुलिस ने बताया कि इस अभियान में लगभग एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर दिया गया।
*इंडिया टीवी न्यूज चैनल तहसील रिपोर्टर बलदेव सिंह संधू*











Leave a Reply