सहारनपुर- के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई- दोनों के शव मिलने के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है – सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया-पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं-शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है-विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़