झांसी के मऊरानीपुर में बाबा का बुलडोजर सवालों के घेरे में , अमीरों पर रहम, गरीबो पर कहर।

झांसी के मऊरानीपुर में बाबा का बुलडोजर गुरुवार को फिर अम्बेडकर तिराहे पर जमकर चला । लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा जो अतिक्रमण एवम कब्जा हटाने की जो कार्यवाही की गई।
वो एक तरफा मानी जा रही है। क्योंकि गरीबो की झोपड़ी ओर खोखो को हटाने पर ज्यादा दिखाई दिया । वही बड़े बड़े दुकानदार जो कब्जे किये हुए है। वहा सिर्फ बाबा का बुलडोजर सिर्फ ओपचारिकता निभाता नजर आया । तो कही अतिक्रमण ओर कब्जा को लोगो द्वारा बताने पर ही उस ओर से अपना ध्यान हटाकर सिर्फ गरीबो की दो वक्त की रोटी के लिए चाय समोसो की दुकानों को हटाने में लगा रहा। लेकिन अगर नगर के वरिष्ठ लोगो की माने तो पहले भी अतिक्रमण एवम कब्जा धारियों पर बुलडोजर चले ।
लेकिन एक हफ्ते बाद जैसा हाल अतिक्रमण का रहा स्थिति जस की तस हो गई।बड़े दुकानदारों का कहना है कि वो अपनी दुकानों पर जो तीन सेट लगाए हुए है वो धूप एवम बरसात से बचने के लिए लगाए हुए है।पिछली बार भी अतिक्रमण अभियान चलाया गया था । जिसने नगर पालिका परिसद के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था।
कि नगर पालिका द्वारा हरे प्लास्टिक के तीन सेट दुकानों के बाहर लगाए जाएंगे जो दुकानों के अंदर धूप व पानी से बचाएगा लेकिन आज तक नगर पालिका द्वारा आजतक कोई कार्यवाही नही की। तो वही बाबा का बुल्डोजर नगर पालिका प्रशासन की मदद से सिर्फ गरीबों पर ही चलता दिखाई दिया। जबकि सरकारी नालियों पर कब्जा किए लोगो को चेतावनी तक नहीं दी।