सिरौली थाना क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर में एक पिता का कलेजा तब फट गया।जब उसने अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटकने के बाद पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित पिता इंदल पुत्र रामचंद्र ने गांव की ही एक विधवा महिला कमलेश उर्फ कैला पर अपने बेटे धनेश्वर की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
पिता के अनुसार, धनेश्वर और कमलेश के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि धनेश्वर इस कदर कमलेश के प्यार में अंधा हो चुका था कि उसने अपने परिवार से हर नाता तोड़ लिया था। इसी का फायदा उठाकर कमलेश उसे मजदूरी कराने के बहाने पंजाब ले गई। पिता का दावा है कि वहां कमलेश के साथ उसका देवर, नंदोई वीर सिंह और अन्य रिश्तेदार रिंकी-पिंकी भी मौजूद थे।
काफी समय से जब धनेश्वर की कोई खैर-खबर नहीं मिली, तो पिता इंदल की चिंता बढ़ गई। फोन पर बात न हो पाने और किसी भी तरह की जानकारी न मिलने पर पिता का शक यकीन में बदल गया कि प्रेम जाल में फंसाकर उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। इंदल का आरोप है कि कमलेश और उसके परिवार वालों ने मिलकर किसी गहरी साजिश को अंजाम दिया है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली