सहारनपुर के बेहट थाना पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई भैंस बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, ग्राम दबकौरा निवासी रवि पुत्र सुमेर ने 19 जून 2026 को थाना बेहट में तहरीर देकर बताया था कि 28/29 मई 2026 की सुबह करीब 5:15 बजे अज्ञात चोर उसके घेर से उसकी भैंस चोरी कर ले गया। इस संबंध में थाना बेहट पर मुकदमा संख्या 258/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। देर रात 4/5 जुलाई 2026 को पुलिस ने सीएचसी बेहट के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर ग्राम अब्दुल्लापुर जाने वाले रास्ते से आरोपी आमिर पुत्र इरफान निवासी ग्राम डंडोली खेड़ा, थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई भैंस भी बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोकेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव राणा, हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह तथा कांस्टेबल श्रवण कुमार शामिल रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़