उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम ग्राम भैंसराव के गौशाला में वन विभाग अधिकारी नितिन कुमार की देखरेख में शुरू हुआ जहां वन परिक्षेत्र अधिकारी कमल किशोर सक्सेना,दारोगा प्रेम शंकर तिवारी ने गांव वालों की उपस्थिति में आम, अमरूद, नींबू ,अंवला के पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया।
इस मौके पर कमल किशोर सक्सेना ने कहा पौधारोपण के साथ-साथ पौधों को संरक्षित करने की आवश्यकता है ताकि पौधों का सही प्रकार से विकास हो सके और यह पर्यावरण के लिए लाभदायक सिद्ध हो।इस अवसर पर श्री गुरु शिव जी ओमकार चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुनील गर्ग ने पर्यावरण से जुड़ी कहीं जानकारी सांझा की उन्होंने कहा पेड़ पौधे लगाना हमारा कर्तव्य भी है, पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण प्रदूषण मुक्त होता है जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त हो जाती है,पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं जिससे सभी प्राणियों और जीव जंतुओं को जीवनदयानी शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है मौके पर ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे पान सिंह और हरिओम द्वारा भी पौधारोपण में सहयोग किया गया उन्होंने कहा पेड़ बादलों को आकर्षित करते हैं और मिट्टी को बांधकर रखते हैं जिससे भू जल स्तर बढ़ता है। वृक्ष लगाने से वायु की गुणवत्ता में सुधार होता है।पौधेरोपण करने में सहभागी रहे नीटु सैनी, अमन गर्ग ,सरवण कश्यप, अभिषेक, अंकित ,अथर्व सिंघल, सुनील गर्ग , शुभम सैनी, सचिन सिंगल इत्यादि
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़