बिहारीगढ़ ग्राम तोता टांडा स्थित गुरुद्वारा परिसर में बाबा लक्खी शाह के जन्मोत्सव का आयोजन शनिवार सायंकाल बड़ी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शन सिंह ने की, जबकि संचालन एडवोकेट अमन सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा लक्खी शाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया गया। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने बाबा लक्खी शाह के जीवन, उनके त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, आर्थिक सशक्तिकरण तथा राजनीतिक जागरूकता के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी से समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा लक्खी शाह का जीवन सेवा, साहस और मानवता की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम राठौर, महिपाल राठौर, सरदार गुरुदयाल सिंह, सरदार गुरनाम सिंह, अतर सिंह राठौर, विनोद सिंह नायक, रघुवीर राठौर, मास्टर गुरचरण सिंह, एडवोकेट अमन सिंह, चांदनी राठौर, सचिन राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कुलदीप सिंह बिहारी गढ़
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़