जनपद हापुड़ में थाना सिम्भावली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिजली ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब एक कुंतल विद्युत कॉपर कॉइल, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक अवैध तमंचा .315 बोर, चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त दो कारें बरामद की गई हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 25 अप्रैल 2026 को फुलडेरा और 16 जून 2026 को माधापुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों में बिजली तार और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।फिलहाल थाना सिम्भावली पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच जारी है।
राहुल कुमार तहसील रिपोर्टर जिला हापुड