हापुड़ शहर में हुई लगातार बारिश के बाद मोहल्ला लज्जापुरी में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। गलियों में कई फीट तक पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी में लगातार हुई बारिश के कारण गलियों में भारी जलभराव हो गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोग घुटनों तक भरे पानी में होकर आने-जाने को मजबूर हैं। जलभराव के चलते बच्चों, बुजुर्गों और नौकरी-पेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और नालों की नियमित सफाई कराने की मांग की है।