सहारनपुर।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा। आचार्य ने कहा की अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा सरकार केवल लीपापोती कर मामले को दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और जनता के सामने सच्चाई लाई जाएगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य आज गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी को आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के प्रत्येक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी रही है तथा राम मंदिर ट्रस्ट भी उनके द्वारा ही बनाया गया था और चोरी मामले में केवल कुछ लोगों को आरोपित कर बड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जो देश की जनता की धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से मांग करते कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए और नए ट्रस्ट का गठन कर धर्माचार्य और प्रशानिक अधिकारी न्यायिक अधिकारी शामिल किया जाए और चोरी मामले में मुख्य आरोपी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद गिरी सहित समस्त आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जाए।सुप्रीम कोर्ट की विशेष समिति के गठन किया जाए क्योंकि यह देश की धार्मिक आस्था के साथ-साथ धर्म परायण का मुद्दा है। इस दौरान पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद साबरी, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ,हमजा मसूद, हरिओम मिश्रा इमरान कुरेशी, संदीप वर्मा नसीब खान आदि मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़