जनपद के दसिया क्षेत्र में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों द्वारा 14 जुलाई को आंदोलन किए जाने की घोषणा की गई है।
आंदोलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार दोपहर दसिया क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।किसानों का कहना है कि वे प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में अपनी मांगों को लेकर 14 जुलाई को आंदोलन करेंगे। वहीं प्रशासन ने आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इंद्रजीत त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ, आईटीएन नेशनल न्यूज़, बस्ती