कैमोर/विजयराघवगढ़। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल चरी, विकासखंड विजयराघवगढ़, जिला कटनी में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैमोर थाने में पदस्थ होमगार्ड मुकेश गौतम ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मनोज प्रसाद, बाल्मीक पटेल, नरेंद्र सिंह, सूरज प्रसाद तिवारी, पिंकी पटेल, स्वर्णिम अवधिया, ग्राम के बसंत दहायत, अनंत कुमार पटेल, सरपंच पूजा दहायत सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के लिए 6 बड़े एवं 20 छोटे पौधे प्रदान किए गए। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।उल्लेखनीय है कि कैमोर थाने में पदस्थ होमगार्ड मुकेश गौतम लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान से जुड़े हुए हैं। वे विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते रहे हैं। उनके द्वारा समय-समय पर किए जा रहे इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जाती है।ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट