झांसी। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। आईजीआरएस, ऑनलाइन शिकायतों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता से संपर्क करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा।समीक्षा में सामने आया कि 3,869 शिकायतों के फीडबैक में 1,940 शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर असंतोष जताया। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केवल पोर्टल पर शिकायत बंद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करना जरूरी है।उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, स्थलीय सत्यापन और रिपीटेड शिकायतों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi