जूनागढ़ जिले के वंथली के रवनी गांव में रवनी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच
जूनागढ़ (गुजरात): जूनागढ़ पुलिस ने गुजरात कंट्रोल ऑफ टेररिज्म एंड ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (GUJCTOC) के तहत वंथली तहसील के रवनी गांव की कुख्यात रवनी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच (कुर्क) की है। इस कार्रवाई में अपराध से अर्जित संपत्तियों को कानून के दायरे में लाने की प्रक्रिया अपनाई गई है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गैंग से जुड़े आरोपियों की 123 बीघा कृषि भूमि, बैंक में जमा डिपॉजिट, वाहन तथा अन्य चल-अचल संपत्तियों सहित 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति अटैच की गई है।
जूनागढ़ पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: इमरान बांगरा मांगरोल