दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह) रानी दुर्गावती स्थल मलदेवा गांव में रविवार को आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरिकिशन सिंह धर्माचार्य ने की। धर्माचार्य ने बताया कि बैठक में दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा और विचार गोष्ठी के आयोजन पर चर्चा की गई।
बैठक में आस-पास के हर गांव से समाजसेवी और ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे और उन्होंने अपने-अपने सुझाव दिए। निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को प्रत्येक गांव में अपने-अपने बड़े देव की पूजा-अर्चना की जाएगी, उसके बाद सभी लोग सामूहिक रूप से दुद्धी के टीसीडी मैदान में जुटेंगे। वहाँ पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
बैठक में रामपाल सिंह, कुबेर सिंह, आनंद कुमार, फौजदार सिंह, परस्ते, सुरेंद्र पोया और विजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।