गन्ने के खेत में बना रहा था गौकशी का प्लान, पुलिस ने गौकश के मनसूबों पर फेरा पानी एनकाउंटर में टांग में मारी गोली!
सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर गौकश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति गन्ने के खेत में गौकशी की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी नौशाद उर्फ पप्पू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, नकदी, मोबाइल फोन तथा एक जीवित गौवंश बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक, नौशाद उर्फ पप्पू एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ डकैती, चोरी, गौकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़