पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने सहारनपुर पहुंच कर पंजाब होटल के मालिक सरदार सुरजीत सिंह से मुलाकात करके उनका हाल जाना और विशेष कार्यक्रम में सरदार सुरजीत सिंह को शाल पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग, सिख समाज के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
सेवा कार्यों की सराहना
पूर्व डीएम दिनेश चंद्र सिंह ने सरदार सुरजीत सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि _”कोरोना काल से लेकर आज तक सरदार सुरजीत सिंह ने जरूरतमंदों के लिए लंगर, रक्तदान शिविर, कावड़ सेवा और गरीब बच्चों की शिक्षा में जो योगदान दिया है, वह काबिले तारीफ है। सिख समाज हमेशा से ‘सेवा भाव’ और ‘लंगर परंपरा’ के लिए जाना जाता है और सरदार जी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।”_
उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवियों के कारण ही समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
भविष्य की योजनाओं पर चर्चा
सम्मान समारोह के बाद दोनों के बीच शहर के विकास और सामाजिक कार्यों को लेकर लंबी चर्चा हुई।
सम्मान की खबर सुनते ही सिख समाज और शहरवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने कहा कि दिनेश चंद्र सिंह जैसे अधिकारी जब समाजसेवियों का हौसला बढ़ाते हैं तो समाजसेवा को नई ऊर्जा मिलती हैकार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य, सिख संगठन के पदाधिकारी सरदार तेजपाल सिंह,सरदार बिट्टू सरदार अमरजीत सिंह,बिट्टू राणा,रिंकू राणा,चिराग , समेत बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़