लुधियाना: (अमित बंसल) भारतीय जनता पार्टी के ताजपुर सर्कल के प्रधान परवीन चोपड़ा ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त जिला प्रधान सुनील मोदगिल को जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सर्कल पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर और मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की मजबूती और रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ताजपुर सर्कल के प्रधान परवीन चोपड़ा ने कहा कि सुनील मोदगिल के नेतृत्व में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर ताजपुर सर्कल के उप-प्रधान (Vice President) राहुल गुप्ता और महासचिव (General Secretary) हरप्रीत वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर 2027 के चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया| 

