आप को बताते चले की सुबह सवेरे भारी बारिश के दौरान डाक कांवड़ लेकर जा रहा था तो पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।जिसकी चिकित्सालय में मौत हो गई है। कांवड़िए की पहचान हिमांशु उर्फ हनी डागर उम्र लगभग 20-22 वर्ष पुत्र प्रवीण निवासी राजीव नगर थाना बेगमपुर दिल्ली के रूप में हुई है
हरिद्वार से डाक कावड़ का जल लेकर अपने गंतव्य को जा रहा था जैसे ही यह थाना क्षेत्र रामपुर मनिहारान के ग्राम कंजौली पुलिया से आगे पहुंचा तो पीछे से आ रहा कंटेनर नंबर DL 01 MB-1804
ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उक्त कांवरिया हनी डागर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे PRV 8925 द्वारा जिला अस्पताल सहारनपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा हनी डागर को मृत घोषित कर दिया है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़