बारीपदा, 12/8: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बारीपदा स्थित रेड ग्रीन फाउंडेशन की ओर से शरत चंद्र सरकारी उच्च विद्यालय परिसर में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यालय की प्रधान शिक्षिका माधुरी द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शशिधर सिंह एवं जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ज्ञानरंजन आचार्य उपस्थित रहे और प्रधान शिक्षिका के साथ मिलकर विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार हरिचरण सिंह, डॉ. अश्विनी चक्रवर्ती, डॉ. निरोज कुमार पोथाल एवं हिमांशु शेखर प्रहराज के सहयोग से रेड ग्रीन फाउंडेशन के संस्थापक चित्तरंजन स्वाईं, अरविंद मुखी एवं राजाराम मारांडी की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।इसके अलावा समाजसेवी शिवानंद (जीतू), विकास साहा और सुजीत साहू ने भी पौध वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।इस अवसर पर शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा औषधीय वृक्षों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। साथ ही वितरित किए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें बड़ा करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी से आह्वान किया गया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।