सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में मलेरिया उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सहयोगी विभागों तथा सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में मलेरिया उन्मूलन के लिए अब तक किए गए कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला मलेरिया अधिकारी श्री सतेंद्र सिंह ने मलेरिया उन्मूलन की दिशा में आगामी समय में किए जाने वाले आवश्यक कार्यों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अति प्रभावित गांवों में मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए सहयोगी विभागों से अपेक्षित सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक श्री सुनील कुमार ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए सर्विलांस व्यवस्था को आशा कार्यकर्ताओं के स्तर से और अधिक मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही मलेरिया से संक्रमित पाए जाने वाले धनात्मक मरीजों के फॉलोअप की व्यवस्था को भी और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि संक्रमण की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर पीएसआई इंडिया के फील्ड प्रोग्राम कॉर्डिनेटर श्री प्रशांत मांजरेकर ने परियोजना के अंतर्गत पहली तिमाही में मलेरिया उन्मूलन के लिए किए गए कार्यों एवं प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अब तक की प्रगति के साथ-साथ आगामी कार्यों एवं गतिविधियों की रूपरेखा भी साझा की।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली। सभी ने सामूहिक रूप से मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी श्री सतेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक श्री सुनील कुमार, सहायक विकास अधिकारी श्री अभय कुमार सिंह, वरिष्ठ मलेरिया इंस्पेक्टर श्री गुलशन गुप्ता, मलेरिया इंस्पेक्टर श्री अनमोल पाठक, सीडीपीओ, बीईओ, बीसीपीएम, एलटी, फार्मासिस्ट, पीएसआई इंडिया के मैनेजर श्री मोहित शर्मा, फील्ड प्रोग्राम कॉर्डिनेटर श्री प्रशांत मांजरेकर सहित सीएचसी का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली