बरेली आंवला। में रामनगर मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। जिसमें टेंपो चालक और 23 कांवड़ियां घायल हो गए। टेंपो में बैठे कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु और मृतक का सब मोर्चरी के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र के गांव किटोना से 3 अगस्त को एक कावड़ियों का जत्था हरिद्वार जल भरने रवाना हुआ था। वह वापस आकर सभी कांवड़ियां गुलडिया गौरी शंकर मंदिर पर ट्रैक्टर ट्राली से जलाभिषेक करके वापस ग्राम किटोना आ रहे थे। तभी रास्ते में रामनगर मार्ग पर रसूलपुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो में टक्कर हो गई। जिसमें कांवड़ियों की ट्राली पलट गई और उसमें बैठे 23 कावड़ियों में अजय 15 वर्ष, मुनीष वर्मा 10 वर्ष, दिव्यांश 15 वर्ष, स्वाति 12 वर्ष, नवल 12 वर्ष, अनूप 17 वर्ष लॉन्ग श्री 35 वर्ष, वीरेश 18 वर्ष, नन्ही 50 वर्ष, नितिन 14 वर्ष, गौरव 8 वर्ष, यादराम 20 वर्ष, शारिक 12 वर्ष, टिंकू 18 वर्ष, अखिलेश 15 वर्ष, राजेश्वरी 40 वर्ष, रिषिपाल 30 वर्ष, छोटी 10 वर्ष, अनिल 15 वर्ष, जयप्रकाश 15 वर्ष, रुपेश 15 वर्ष, राजकुमार 20 वर्ष और तुलसी 15 वर्ष,गंभीर रूप से घायल हो गए और टेंपो चालक भी घायल हो गया तथा टेंपो में बैठा एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह कांवडियां नहीं था। पुलिस ने सभी कावड़ियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तथा टेंपो चालक रवि निवासी खंनगावां श्याम को निजी अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी भेजा है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आंवला हेमंत उपाध्याय और इंस्पेक्टर आंवला बीनू सिंह, रामनगर चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।आंवला क्षेत्राधिकारी हेमन्त उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना में सभी घायलों को उपचार हेतु भेजा गया है और जिसकी मौत हुई है वह कावड़िया नहीं था। टेंपो में बैठकर कहीं जा रहा था। उन्होंने अपील की है कि वाहन चलाते समय सतर्कता बरते, नशे का सेवन न करें। पुलिस लगातार प्रयासरत है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली