अलीगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर अलीगढ़ के छात्र अभय ठाकुर ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नोएडा-ककोड़ में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अलीगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में आगरा, जयपुर, उत्तराखंड, दिल्ली, गाजियाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सरस्वती विद्या मंदिर अलीगढ़ की ओर से प्रतिभाग कर रहे अभय ठाकुर ने टाई कमांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।कोच राजकुमार जी का कहना है कि अभय ठाकुर की इस उपलब्धि के साथ ही उनका आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है। इस सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अभय ठाकुर को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, अभय की सफलता से अलीगढ़ जिले सहित पूरे विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है।विद्यालय परिवार का कहना है कि अभय की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और राष्ट्रीय स्तर पर वह विद्यालय एवं अलीगढ़ का नाम रोशन करेंगे।