अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
भोपाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आबिद कागजी के भोपाल पहुंचने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत और इस्तकबाल किया गया।
भोपाल दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं, गुलदस्तों और साफा बांधकर आबिद कागजी का इस्तकबाल किया। जगह-जगह नारेबाजी के साथ उनके आगमन पर खुशी जताई गई।
प्रतिनिधिमंडल के साथ भोपाल पहुंचे आबिद कागजी ने सबसे पहले अमीर-ए-शरीअत हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अहमद खान साहब, सदर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश से मुलाक़ात की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में जिला प्रभारियों की बैठक ली।
कार्यकर्ताओं ने आबिद कागजी को मध्य प्रदेश का प्रभार मिलने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश में और मजबूत होगा।
आबिद कागजी ने सभी के मान-सम्मान के लिए आभार जताया और कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी जी के निर्देश पर हर ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी लियाकत गद्दी जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।