उरई(जालौन):
(अनिल कुमार ओझा/ब्यूरो प्रमुख)
उरई कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा किया है।15 चोरी के दोपहिया वाहनों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए हैं। झांसी से लेकर जालौन तक फैला था चोरी का नेटवर्क, मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर उड़ाते थे बाइक।फैक्ट्री एरिया में छिपाकर रखते थे वाहन।वहीं से करते थे चोरी किए हुए वाहनों का सौदा।एसपी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह व उनकी टीम को कामयाबी मिली।एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन उरई में प्रेसवार्ता करके किया मामले का खुलासा।