दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)कस्बा निवासी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक कृपा शंकर अग्रहरि की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णदेव अग्रहरि तथा जितेंद्र अग्रहरि पत्रकार की पूज्य माताजी 85 वर्षीय श्रीमती दुर्गावती देवी का आज मंगलवार दोपहर निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार मिलते ही स्थानीय पत्रकारों, प्रबुद्धजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पाते ही बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिवंगत श्रीमती दुर्गावती देवी का अंतिम संस्कार वाराणसी में संपन्न किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों तथा पत्रकार संघों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।