हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी रिपोर्टर
मेजा, प्रयागराज। गांव पौसिया दुबेपुर में सड़क को काटकर उसके बीचों-बीच पिलर खड़ा कर निर्माण किए जाने का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में इसी रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी और हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व टीम एवं प्रशासन की मौजूदगी में मौके पर सड़क का निर्माण कराया गया था।ग्रामीणों का आरोप है कि अब उसी सड़क को दोबारा काटकर बीच रास्ते में पिलर खड़ा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवियों ने मेजा तहसीलदार से बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि मौके पर किसी प्रकार का गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि पूर्व में भी इसी सड़क को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें हत्या जैसी गंभीर घटना तक हो चुकी है। परिवार ने आशंका जताई कि यदि मामले का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो दोबारा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।गुरुवार को पीड़ित परिवार की महिलाएं अपनी समस्या लेकर मेजा तहसील पहुंचीं और प्रशासन से सड़क को लेकर चल रहे विवाद का स्थायी समाधान कराने की मांग की। महिलाओं ने कैमरे के सामने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि सड़क सार्वजनिक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है और इसे बाधित किए जाने से परिवार तथा ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर स्थिति स्पष्ट कराने तथा सड़क पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न होने देने की मांग की है। अब देखना यह है कि राजस्व एवं तहसील प्रशासन मामले में क्या कार्रवाई करता है।अधिकारियों पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अधिकारियों के संज्ञान मामला है पीड़ित पक्ष ने कहा