बारीपदा, 20 अगस्त 2026: सरकारी उच्च विद्यालय, ररुआं में प्रधानाध्यापकों के व्यावसायिक विकास एवं समग्र विद्यालय विकास योजना को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला ‘प्रगति’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ररुआं ब्लॉक के 48 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षिकाओं ने भाग लिया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मयूरभंज, बारीपदा के शिक्षक-प्रशिक्षकों तथा डायट-सीआरसीसी समन्वय के सह-संयोजक, ररुआं संजीव कुमार पात्र की देखरेख में आयोजित हुआ।उद्घाटन दिवस पर प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुरेशचंद्र मुंडा, अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ राउत, सरकारी उच्च विद्यालय ररुआं की प्रधान शिक्षिका सुभद्रा महांता, सीआरसीसी ररुआं पंकज कुमार महांता, सीआरसीसी भंजकिया पंकज लोचन महांता सहित सभी साधनकर्मी उपस्थित रहे।तीन दिवसीय कार्यशाला का संचालन डायट, मयूरभंज के शिक्षक-प्रशिक्षक एवं साधनकर्मी सागर कुमार दलनायक, शिक्षक-प्रशिक्षक संजीव कुमार पात्र, साधनकर्मी मनोज कुमार पात्र तथा संजीव कुमार बेहरा ने किया।प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के व्यावसायिक विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, समग्र विद्यालय विकास के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों की पहचान, प्रधानाध्यापकों के नेतृत्व कौशल के विकास, उपलब्ध संसाधनों के आकलन के लिए साधन तैयार करने, समग्र विद्यालय विकास योजना तैयार करने तथा भविष्य की कार्ययोजना निर्धारित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों के समग्र विकास के साथ-साथ प्रधानाध्यापकों की नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता को मजबूत करना रहा।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।