दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता और उसकी तैयारियों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की टीम द्वारा माइक्रो प्लानिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान टीकाकरण कवरेज को शतप्रतिशत पूरा करने और क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।
समीक्षा बैठक में सीएचसी चिकित्साधिक अधीक्षक डॉ. वरुणानिधि ने डब्ल्यूएचओ की टीम को स्थानीय स्तर पर तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी।डब्लूएचओ के सब रिजनल टीम लीडर डॉ. ब्रजेंद्र सिंह चंदेल ने माइक्रो प्लान की बारीकियों को जांचा और गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित फील्ड मॉनिटर प्रियांशु उपाध्याय, अनिल सिंह, विशाल पांडेय, रविंद्र केशरी, रविंद्र श्रीवास्तव और गोविंद विश्वकर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर दुद्धी क्षेत्र की समस्त एएनएम मौजूद रहीं, जिन्हें घर घर जाकर हर पात्र बच्चे और गर्भवती महिला को समय से टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया।