राजगढ़। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने रात 9:30 बजे शहर का निरीक्षण किया। एसपी ने राजगढ़ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई का जायजा लेते हुए असामाजिक तत्वों और मनचलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के साथ उत्कृष्ट मैदान, खिलचीपुर नाका, बस स्टैंड चौराहा और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Headline
