दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)कस्बे के शिवाजी तालाब परिसर में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार कथा महोत्सव की शुरुआत 25 अगस्त को सुबह 9 बजे एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा शिवाजी तालाब से शुरू होकर संकट मोचन मंदिर और मां काली मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में 108 कलश शामिल रहेंगे।
बताया कि 26 अगस्त से रोजाना शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक कथा का आयोजन होगा। श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रख्यात कथा प्रवक्ता पंडित कुंज बिहारी जी महाराज श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। तत्पश्चात
सात दिवसीय संगीतमय कथा के समापन के उपरांत 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संरक्षक मंडल के सदस्य गणेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल है । संरक्षक मंडल शिवनाथ एडवोकेट, प्रेमचंद आढ़ती, अरविंद सोनी, कंचन सेठ और समस्त भक्तगणों के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।