बारीपदा, 31 अगस्त 2026:पाटरा समाज, मयूरभंज की ओर से द्वितीय श्रीक्षेत्र बारीपदा स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में पटवस्त्र प्रदान एवं राखी सेवा कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। पाटरा समाज की परंपरा के अनुसार भगवान श्री बलदेव जी के जन्मतिथि के अवसर पर चतुर्धामूर्ति को पटवस्त्र धारण कराया गया।इस अवसर पर समाज के सभी सदस्य एवं सदस्यों ने चतुर्धामूर्ति के समक्ष नतमस्तक होकर एक स्वर में चतुर्धामूर्ति के श्लोकों का पाठ किया। इसके बाद भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीबलभद्र एवं मां सुभद्रा के जयघोष और हरिबोल संकीर्तन के बीच राखी सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान फल-पुष्प अर्पित करने के साथ मंदिर के पुजारियों को नए वस्त्र भी प्रदान किए गए।समारोह में पाटरा समाज के सैकड़ों सदस्य एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने एकजुटता और भाईचारे की भावना को भविष्य में भी कायम रखने का संकल्प लिया।संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पात्र एवं महासचिव स्वरूप कुमार बशा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा संस्था के उद्देश्यों को साकार करने के लिए सभी सदस्यों का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में समाज के सदस्यों के साथ मंदिर के अंदर एवं बाहरी परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में समरेन्द्र बशा, संजय नायक, जयंत सेनापति, संतोष पात्र, शक्ति प्रसाद पात्र, चित्तरंजन साहू, किशोर बशा, सुब्रत बशा, मलय महापात्र, मृत्युंजय महापात्र, मनोरंजन बशा, कुंजबन पृष्टि, सरोज कुमार पात्र, परेश चंद्र साहू, परशुराम बेहरा, संयुक्ता बशा, मंजुलता पृष्टि, संगीता बशा, गीतांजलि बेहरा, दीप्तिमयी पुथाल, सुशांत कुमार बशा, आशीष बशा, शुभ्रांजलि बशा और लायना दास सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।