मल्हारगढ़, मंदसौर। पुलिस की वर्दी में अक्सर सख्ती देखी जाती है, लेकिन मल्हारगढ़ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) पी.एस. बघेल साहब ने साबित कर दिया कि वर्दी के पीछे एक सरल, सहज और भक्त हृदय भी धड़कता है।माँ भैंसासुरी माताजी धाम के शिखर निर्माण कार्य के लिए आज SDOP श्री बघेल की ओर से 11,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। समिति के सदस्य जब उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने खुद सामने से कॉल करवाकर बुलाया, आत्मीयता से सभी को चाय-पानी करवाया और माँ भगवती के पावन कार्य में सहर्ष सहयोग राशि भेंट की।इस दौरान बघेल साहब ने अपनी शासकीय सेवा के कई अनुभव भी समिति के सदस्यों के साथ साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थापना के दौरान के चुनौतीपूर्ण और मार्मिक अनुभवों को बताया, जिसे सुनकर सभी अभिभूत हो गए।समिति के सदस्यों ने कहा कि – “आज अनुभव हुआ कि ऐसे भी अधिकारी होते हैं जो पद से नहीं, दिल से बड़े होते हैं। बघेल साहब का सौम्य स्वभाव और धर्म के प्रति आस्था वाकई प्रेरणादायक है।”समिति ने SDOP साहब का आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि वे भविष्य में और उच्च पदों पर आसीन होकर इसी सरलता और सहजता के साथ जनता की सेवा करते रहें।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर – रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर