कटनी तहसील प्रांगण में रजिस्ट्री के लिए लेख लिखाने आई महिला का ₹5 लाख रुपया सहित पर्स गायब
कटनी= आज कटनी शहर में तहसील प्रांगण में एक महिला सविता यादव जो राजीव गांधी वार्ड की रहने वाली है तहसील प्रांगण में अपनी रजिस्ट्री के लिए सर्विस प्रोपराइटर के पास आई थी। जो लगभग ₹5लाख रुपया बैग में रखे थे रजिस्ट्री के दौरान जब किसी पेपर में हस्ताक्षर करने की बारी आई तो उठकर वो हस्ताक्षर करने लगी उसी समय अचानक किसी ने बैग छीनकर रफूचक्कर हो गया इस तरह की यह दूसरी घटना है पूर्व में 4 माह पूर्व अरुण गर्ग योगेश गर्ग के वहां से एस डी एम कार्यालय के सामने से लगभग 15लाख रुपए इसी तरह के राशि लेकर रफू चक्कर हुए थे। जिसके बाद पुलिस की रिपोर्ट होने के पश्चात भी आज तक कोई छानबीन के अलावा पैसे अभी तक प्राप्त नहीं हुए आज यह दूसरी घटना है इस तरह के हो रहे घटना में अंकुश लगाना अति आवश्यक है द्वारका भवन के आसपास असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है जिसमें वह शराब जुआ खेलें जाते हैं तहसील पर जाता है जो यहां पर तहसील इस तरह की घटना हो रही है इसमें जिम्मेदार कौन है जबकि।3, 3 कार्यालय हैं एस डी एम कार्यालय तहसीलदार कार्यालय उप तहसील कार्यालय इसके बावजूद या कोई सुरक्षा नहीं।
कटनी से= ब्यूरो चीफ राजेश कुमार तिवारी की रिपोर्ट
