थाना बिहारी गढ़ क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा बीती देर रात दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित परिजनों की लिखित शिकायत पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों ने अपने ही गांव की एक नाबालिग किशोरी को जबरदस्ती उठा लिया और खेत में ले गए, आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे पीड़ित किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची तो पीड़िता के परिजनों को बच्ची के साथ हुई गलत हरकतो के बारे में पता चला तो उनमें आक्रोश पनप गया, इस दौरान पीड़ित परिवार किशोरी को अपने साथ लेकर सीधे बिहारीगढ़ थाने पहुंचे और गांव के ही दो युवकों पर जबरदस्ती दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को उक्त मामले की सूचना मिली थी उसी वक्त त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी का मैडिकल कराने के बाद दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़