*नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस प्रत्याशियों एवं प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित*
**पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा—जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं, कांग्रेस का बोर्ड बनाएं*
जालौर ब्यूरो चीफ कयुम खान
जालौर। नगर परिषद जालौर चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को शाम 4:30 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में शहर के प्रमुख कांग्रेसजनों एवं नगर परिषद चुनाव के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने अध्यक्षता की।
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक के दौरान नगर परिषद चुनाव 2026 के सभी अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों का सूत की माला एवं कांग्रेस के दुपट्टे से एवं मुँह मीठा करवाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी प्रत्याशियों को पूरी मजबूती, एकजुटता एवं समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरने तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया।
जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़कर कांग्रेस का बोर्ड बनाएं—पाराशर
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि सभी कांग्रेस प्रत्याशियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने वार्ड में जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं और उन्हें कांग्रेस की नीतियों एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा जालौर में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जालौर के लिए कई ऐतिहासिक विकास कार्य हुए, लेकिन भाजपा सरकार ने उन कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय रोकने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार होने के साथ-साथ जालौर नगर परिषद में भी भाजपा का बोर्ड रहा है, इसके बावजूद शहर में सड़क, नाली एवं सीवरेज जैसी मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। भाजपा के नेता इन जनसमस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
पाराशर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी इन स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएं और पूरी मजबूती एवं एकजुटता के साथ चुनाव लड़ें, ताकि नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा सके।
टिकट किसी एक को, जिम्मेदारी सभी की—रमिला मेघवाल
जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी का टिकट मांगने का अधिकार प्रत्येक कार्यकर्ता को है, लेकिन जब पार्टी द्वारा किसी एक व्यक्ति को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया जाता है, तब सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी बनती है कि वे पार्टी प्रत्याशी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ चुनाव जिताकर भेजें।
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी, निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भविष्य में निश्चित रूप से सफलता एवं सम्मान मिलता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
दो लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
बैठक के दौरान वार्ड संख्या 37 से शंकरलाल गहलोत एवं वार्ड संख्या 23 से भरत कुमार ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने दोनों का माला एवं कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र दवे, जिला उपाध्यक्ष जुल्फीकार अली भुट्टो, कामिनी शर्मा, मदनलाल दहिया, सुष्मिता गर्ग, रमेश सोलंकी एवं गीता श्री मेघवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
बैठक मे जिला संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान,बसंत सुथार,कैलाश शर्मा, नरेश राणा,चंदन सिंह मेवाड़ा, शोभा सुंदेसा,शीला चौधरी, मिश्रीमल गहलोत, तरुण सोलंकी, लक्ष्मीकांत दवे,महेंद्र सोनगरा,जालम सिंह चारण, उम्मेद सिंह, जुबेदा बानो, पुखराज माली, अयूब खान, रज्जब खान,सुरेश मेघवाल, मोरकी देवी, जोगाराम सरगरा, हरीश परमार, बंशीलाल माली, रेखा देवी, टीकम माली, प्रियंका देवी,दिलीप सुंदेसा, सोनू देवी, विनोद कुमार, भवरलाल मेघवाल, लियाक़त अली, अरबीना बानो, अंदाज बानो, पुखराज, अमित पंडत, गोपेश कुमार, प्रियका राव, रिंकू देवी, अशोक मेघवाल, खुशबु, नेनु देवी, गंगा देवी, मंगलाराम, पवन दवे,मोहनलाल, किशनलाल, दिनेश कुमार, संभेलराम माली, सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे