ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, सम्राट चौधरी का हर क्षेत्र में दिखा फोकस*

```

बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, सम्राट चौधरी का हर क्षेत्र में दिखा फोकस

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में इस बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी. सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी.

अररिया के नरपतगंज अंतर्गत जानकी नगर शाखा नहर एवं इससे निकले नहर प्रणालियों के पुनर्स्थापना कार्य के लिए 30.35 करोड़ 35 रुपए की स्वीकृति दी गई है. जिसे 2 वर्षों में इस कार्य को पूर्ण करना है. कटिहार वितरणी, फूलपुर उपवितरणी, हसनगंज उप वितरणी, बैजनाथपुर उप वितरणी एवं सेमा पुर उपवितरण तथा इससे निकलने वाले नहर प्रणालियों के पुर्नस्थापनाकर के लिए 35 करोड़ 81 लाख 52000 की स्वीकृति दी गई है. इसे भी 2 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है.सम्राट चौधरी की कैबिनेट में बक्सर भागलपुर सिक्स लेन भाया अरवल नालंदा जमुई जहानाबाद और अन्य जिलों जोड़ने वाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस 336 किलोमीटर में बनाने की स्वीकृति दी गई है. मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 2026-27 में 11000 निजी नल कूप की स्थापना के लिए 305.60 करोड़ की राशि स्वीकृत दी गई है. हर खेत तक जल पहुंचाने की योजना के तहत यह फैसला लिया गया है.कैबिनेट में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹63.92 करोड़ की अनुमानित लागत पर COMFED, पटना के माध्यम से राज्य में दूध उत्पादन एवं पशु उत्पादकता बढ़ाने के लिए ‘नस्ल सुधार योजना’ की स्वीकृति प्रदान की गई.राज्य में AI पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए टायो (Taiyo) एआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (बिहार, पटना) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर की स्वीकृति प्रदान की गई. तकनीक, नवाचार और AI के माध्यम से बिहार को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *