बनकटवा प्रखंड अंतर्गत जितना थाना बल द्वारा संध्या गस्ती के दौरान लगभग 07.30 बजे मोटरसाईकिल पर दले एक व्यक्ति के द्वारा चार बैग यूरिया सैनिक रोड के समीपम से पकड़ा गया
। पकड़े गये व्यक्ति का नाम विकेश कुमार पिता-श्री जग्रनाथ राय, उम्र 21 वर्ष, साकिन-अगरवा, प्रखंड-बनकटवा बताया गया। साथ ही दिनांक 02.09.2026 को जितना थाना बल द्वारा सुबह 08.00 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान जगिराहां रोड छठवा घाट के रास्त में दो मोटरसाईकिल एवं 13 बैग यूरिया उर्वरक घोड़ासहन के तरह से आ रहा था। पुलिस बल को देखते ही दो व्यक्ति उर्वरक फेंक कर भागने में सफल रहा तथा दो व्यक्ति चार-चार बैग यूरिया एवं मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति कानाम गुप्ता कुमार, पिता-नागेंद्र प्रसाद यादव, उम्र 19 वर्ष साकिन-अगरवा, प्रखंड-बनकटवा तथा आकाश कुमार यादव, पिता-हिरालाल प्रसाद, उम्र 20 वर्ष, साकिन-अगरवा, प्रखंड-बनकटवा है। पकड़े गये तीनों व्यक्ति में से किसी व्यक्ति द्वारा बिल नहीं दिखा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त उर्वरक कालाबाजारी की नियत से ले जाया जा रहा था। उक्त तीनों व्यक्तियों के विरूद्ध उर्वरक निरीक्षक-सह-कृषि समन्वयक द्वारा जितना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस के स्तर से अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 01.09.2026 को करीब 06.00 बजे अपराह्न थानाध्यक्ष गोविंदगंज द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सूचना दिया गया कि एक पिकअप गाड़ी लदे 66 बैग यूरिया को पकड़ कर थाना में लगाया गया है। प्राप्त सूचना के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं संबंधित उर्वरक निरीक्षक -सह- कृषि समन्वयक द्वारा लदे खाद का जांच किया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त यूरिया इंडोरामा कंपनी का है। वाहन चालक श्री दीपक कुमार, पिता-जय किशोर चैधरी, ग्राम-सलहां, थाना-गोविन्दगंज, पूर्वी चम्पारण द्वारा कोई वैध बिल नहीं दिखाया गया। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उक्त खाद मे0 दुर्गा कृषि केंद्र, प्रो0-श्री लाल बाबू प्रसाद, पिता-श्री महंथ प्रसाद, ग्राम-सलहां, प्रखंड-अरेराज का है। कृषि समन्वयक -सह- उर्वरक निरीक्षक द्वारा वाहन चालक श्री दीपक कुमार, पिता-जय किशोर चैधरी, ग्राम-सलहां, प्रखंड-अरेराज एवं मे0 दुर्गा कृषि केंद्र के प्रोपराईटर श्री लालबाबू प्रसाद के विरूद्ध गोविन्दगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जप्त उर्वरक को मे0 भगवान इंटरप्राईजेज, प्रखंड-अरेराज को जिम्मेनामा पर उपलब्ध कराया गया है।
*बिहार मोतीहारी से अमरजीत की ख़ास रिपोर्ट*