बारीपदा स्थित सच्चिदानंद गुरुकुल में भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति और परंपरा के अनुरूप गुरु दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिंमय मिशन बारीपदा के आचार्य स्वामी गोविंदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में गुरु पादुका पूजा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सच्चिदानंद सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन तथा चिंमय मिशन बारीपदा के सचिव अजीत कुमार बेहरा ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बारीपदा नगरपालिका के कृष्णानंद महांती, सम्मानित अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक रामचंद्र हांसदा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार डाकुआ, वार्ड काउंसलर लक्ष्मीधर हाबोड़ा तथा गुरुकुल की आईमा स्नेहलता बेहरा उपस्थित रहीं।अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले आदर्श शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।सेवानिवृत्त बड़साही महाविद्यालय के गणित विभाग के रीडर फकीर चरण साहू तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक प्रशिक्षक प्रमोद कुमार डाकुआ को ‘गुरु शिरोमणि सम्मान’ प्रदान किया गया।वहीं सेवानिवृत्त उच्च विद्यालय के हिंदी शिक्षक नवनीधर राउत, महाकाल योग मंदिर के योगीराज राकेश महांती, सरकारी प्राथमिक विद्यालय विजय रामचंद्रपुर की शिक्षिका पूर्णिमा द्विवेदी, शिक्षक कैलाश दाश और गौरांग धीर को ‘गुरुकुल ज्ञान गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।सच्चिदानंद गुरुकुल के पूर्व छात्र तथा बड़ब्राह्मणमरा उच्च विद्यालय के हिंदी शिक्षक तारिणी प्रसाद बेहरा और पूर्व छात्र सुभाषिष बेहरा को ‘गुरुकुल गौरव सम्मान’ दिया गया।इसके अलावा मंदाकिनी महांती, बबिता राज, कुमुदिनी लिमा, प्रणती चौधरी, लिपि गिरी, अक्षय रायका, स्वागतिका साहू और देवीदर्शनी बेहरा को ‘गुरुकुल आचार्य सम्मान’ तथा मालती गिरी को ‘गुरुकुल नवोदय सम्मान’ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में ट्रस्टी उर्मिला बेहरा और सव्यसाची पलेई, आर.डी. संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश महांती, हिमांशु पाणी और राखाल चंद्र बेरा सहित गुरुकुल के सभी छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।समारोह के दौरान तीसरी कक्षा के छात्र रूपम दास के भाषण और छात्रा समीक्षा पाढ़ी के नृत्य ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद गुरुकुल के अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का मंच संचालन कुमुदिनी लिमा ने किया, जबकि देवीदर्शनी बेहरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।समारोह को सफल बनाने में लालू टुडू, साई संगम गिरी, हेमंत कुमार दाश, विद्याधर सिंह, कन्हेई दास, प्रीतम सिंह, जिदान मुर्मू, अविनाश बारिक, भवेश बेहरा, देवांशु माइती, रानी दास, भूमि पात्र, तारस हेम्ब्रम, एलिना महांती, देवस्मिता महांती, बलवीर महांती, दुर्गा टुडू, ख्याति लेंका और राधेश्याम नायक सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।