*कन्यादान के दौरान रगं डालने पर हुऐ विवाद में हुई फायरिगं में गोली लगने से एक महिला की मौत , दो लोग घायल*

अलीगंज ( एटा ) अलीगंज सर्किल के अन्तर्गत आने वाले थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम फर्दपुरा में आज शनिवार की प्रात: लगभग सात बजे के आस पास विवाह समारोह के पश्चात कन्यादान कार्यक्रम के दौरान रगं डालने से उतपन्न हुऐ विवाद के बाद हुई फायरिगं में गोली लगने से एक विवाहित महिला श्रीमती सुधा पत्नी मंजेश निवासी ग्राम चन्दौआ थाना फतेहगढ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जब कि एक अन्य व्यक्ति राजेन्द्र कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम महरूपुर सहजू फतेहगढ के गोली लगने के बाद एटा स्वशासी मेडीकल कॉलेज से आगरा एस.एन.हॉस्पीटल के लिऐ रैफर कर दिया गया है !

तीसरे घायल व्यक्ति राधेश्याम पुत्र तालेवर का उपचार चल रहा है ! सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिहं व अपर पुलिस अधीक्षक धनजंय सिहं कुशवाह एवं सीओ अलीगंज राजकुमार सिहं तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवली अलीगंज राजेश मीणा सहित अन्य थानो का फोर्स ग्राम फर्दपुरा पहुंच गया जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आला अधिकारियों के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पीडितजनों को ढांढस बंधाते हुऐ अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर जेल भेजने का आश्वासन दिया गया है ! पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है ! म्रतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु शव एटा मुख्यालय भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया है !

ग्राम फर्दपुरा में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की सुरागरशी करते हुऐ धरपकड जारी है ! प्राप्त विवरण के अनुसार म्रतका श्रीमती सुधा अपनी छोटी बहिन कु0 ललिता पुत्री राधेश्याम के विवाह समारोह में शामिल होने ग्राम फर्दपुरा आयी थी ! ललिता का विवाह समारोह रामलखन पुत्र मेघनाथ निवासी ग्राम मेहरूपुर सहजू थाना फतेहगढ के साथ गत शुक्रवार की रात्रि समपन्न हुआ था ! इधर विवाह समारोह में वर पक्ष से बारातियों को लेकर आयी बुलेरो गाडी में भी उपद्रवियों ने तोडफोड करते हुऐ बारातियों के साथ मारपीट की !
*बाइट एसएसपी उदय शंकर सिंह एटा*
*ब्यूरो रिपोर्ट एटा*