नगर पंचायत सभासद पर लगा आवास के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप।
पीड़ित ने अधिशासी अधिकारी को शिकायत कर की कार्रवाई की मांग।

अलापुर/बदायूं। कस्बा अलापुर निवासी युवक ने वार्ड सभासद पर प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास के नाम पर 30 हजार रूपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुये अधिशासी अधिकारी को शिकायत पत्र दिया है शिकायत देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर पंचायत अलापुर निवासी वार्ड नं 11 इमरान ने अधिशासी अधिकारी को 31 अगस्त को शिकायत कर बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था आवास की इमरान को पहली किश्त मिल गई है एक किश्त आने पर वार्ड सभासद इसरार अहमद ऊर्फ वफाती ने 30 हजार रूपये ले लिये है आगे की प्रक्रिया को बढ़ाने और दूसरी किस्त के नाम पर और रूपये मांग रहा है। सभासद का कहना है रूपये नहीं दिये तो आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं आने देगा। शिकायतकर्ता बेहद गरीब है वह मजदूरी कर अपने घर का पालन पोषण कर रहा है वह रूपये देने में असमर्थ हैं रिश्वत मांगना सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और सरकार के नियमों का उल्लंघन है इस मामले की जांच कर सभासद इसरार अहमद ऊर्फ वफाती के खिलाफ कार्यवाही की जाये।