दुद्धी (सोनभद्र)।क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना बांध अमवार का जलस्तर एक बार फिर तेज़ी से बढ़कर 262.800 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते जलस्तर के मद्देनज़र आज सुबह से बांध के चारों फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी कनहर नदी में छोड़ा जा रहा है।
अवर अभियंता नंदलाल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी आने के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। प्रशासन ने नदी के आसपास के ग्रामीणों और आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा गया है कि बांध और नदी के किनारों पर अनावश्यक रूप से न जाएँ।
उन्होंने बताया कि जलस्तर में गिरावट या वृद्धि के अनुसार और फाटक खोले या बंद किए जा सकते हैं।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम सतर्क हैं और आवश्यक सहायता व निगरानी जारी रखी गई है।