झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को सुनने के लिए निज निवास कार्यालय, ॐ शांति नगर में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे नागरिकों ने विधायक राजीव सिंह परीछा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सामने रखीं।
विधायक ने नागरिकों से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और जनहित से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
