कृषि उपज मंडी में सोते हुए किसान को पिक अप ने रौंदा,किसान की हुई मौत।
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर। कृषि उपज मंडी में बीत रात दिल दहला देने वाला एक हादसा हुआ है। यहां एक पिकअप वाहन ने लापरवाह चालने ने रात के अंधेरे में एक किसान को रौंद दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई, फिर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और पिकअप को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया। यह पूरा घटनाक्रम रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3.30 बजे का वायडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मंदसौर कृषि उपज मंडी के उप निरीक्षक जगदीशचंद्र भांभर ने जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार को कई किसान वाहनों के जरिये अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे। फिर सोमवार की सुबह होने के इंतजार में किसान एक कतार में मंडी परिसर में ही सौ गए, इस दौरान एक पिकअप को चालक रिवर्स ले रहा था। उसी दौरान किसान दिनेश पिता रौड़ा मालवीय 32 निवासी मुंडला सोंधिया, तहसील आलौट पर वाहन का पिछला पहियां चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उप निरीक्षक जगदीशचंद्र भांभर ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही मंडी अधिकारी और कर्मचारियों सहित डायल-100 और वायडी नगर थाना पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंची, और घटना को अंजाम देते वाली पिकअप क्रमांक- एमपी.14.जीसी.2579 को जप्त करते हुए चालक शुभम निवासी ग्राम बोलिया को हिरासत में लिया। साथ ही मौका पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के जिला अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।