4 घंटे में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक चोर गिरफ्तार
अलापुर/बदायूं। एसएसपी बदायूं अंकित शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की विरुद्ध चलाई जा रहा है अभियान के अंतर्गत अलापुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल 4 घंटे में बरामद कर चोर को जेल भेजा है।
मोटरसाइकिल मलिक द्वारा थाना अलापुर पर 15 सितंबर को लिखित तहरीर देकर बताया कि 14 सितंबर को अज्ञात चोर वाहन मालिक की दुकान के पास से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए थे जिस पर थाना अलापुर पुलिस ने चोरी का मुकदमा अज्ञात में पंजीकृत किया गया था।
15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद फैज पुत्र नौशाद हुसैन निवासी वार्ड नंबर 15 खजूर वाली मस्जिद के पास कस्बा थाना अलापुर को एक चोरी की मोटरसाइकिल साइन UP 24 N 9289 के साथ गिरफ्तार किया गिरफ्तार चोर को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है
