पंजाब।
कर्नाटक में आयोजित 7वें इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट में पंजाब एवं जिला अमृतसर साहिब का नाम रोशन करने वाले फतेह अकैडमी ब्यास के कराटे खिलाड़ियों का शहीद भगत सिंह समाज सेवा सोसाइटी (NGO), ब्यास द्वारा सम्मान किया गया।
कराटे कोच दलविंदर सिंह की अगुवाई में 13 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर एसएसपी जसकरण सिंह (कमांडेंट), पूर्व चेयरमैन रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी राजेश टांगरी, सेंट्रल बैंक ब्यास की मैनेजर अपर्णा, शूटिंग कोच पंकज कुमार, पूर्व सरपंच सरबिंदर सिंह बोदेवाल, मान सिंह लाट ब्यास, समाजसेवी अमरीक सिंह, बलजीत सिंह सहित NGO की मैनेजमेंट टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
NGO अध्यक्ष जगदीश सिंह चहल एवं समस्त टीम ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और समारोह में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
सौजन्य: जगदीश सिंह चहल, ब्यास, पंजाब
न्यूज़: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली