थाना गांधीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ (गांजा) 21 किलो 950 ग्राम के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
Ravi jhariya Bhartiya
Satat reporter MP Bhopal
नगरीय पुलिस भोपाल मे श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार सिंह एंव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा नगर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत, मादक पदार्थ बेचने वाले सामाजिक तत्वों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने के लिए दिशा निर्देश जारी किये जिसके पालन मे श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री आर्दश कांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री संजीव कुमार पाठक, सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा भोपाल श्री शंशाक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना गांधीनगर निरीक्षक सुनील चतुर्वेदी के द्वारा विशेष टीम बनाकर तस्करों को मॉनिटरिंग कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
//घटना का विवरण एवं की गई कार्यवाही//
दिनाँक 14.09.2026 को थाना गांधीनगर की विशेष टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों द्वारा सूचना प्राप्त हुई की गांधीनगर निवासी आकाश पारदी अपनी लड़की खुशी के साथ मादक पदार्थ खरीदने व बेचने का काम करता है जो अवैध मादक पदार्थ गांजे की एक बड़ी खेप लाने वाला है सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक सुनील चतुर्वेदी द्वारा टीम का नेतृत्व करते हुए उक्त तस्करों को लगातार मॉनिटरिंग कराकर अवैध मादक पदार्थ गांजा 21 किलो 950 ग्राम के साथ रंगे हाथ तस्कर आकाश व उसकी लड़की खुशी तथा एक अन्य साथी तुषार के साथ घेराबंदी कर एयरोसिटी रोड गांधीनगर में पकड़ा आरोपीयों के पास से गांजे की तस्करी में प्रयोग की जाने वाली एक स्कूटी भी जप्त की गई आरोपीयों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए आरोपियों का विवरण-
① खुशी सोलंकी पिता आकाश पारदी आयु 19 वर्ष निवासी सेक्टर नंबर 3 नई बस्ती गांधीनगर भोपाल
② आकाश पारदी पिता शंकर पारदी उम्र 54 वर्ष निवासी सेक्टर नंबर 3 नई बस्ती गांधीनगर भोपाल
3- तुषार चौहान(पारदी)पिता कालू चौहान आयू 20 वर्ष निवासी ग्राम शिमलावदा थाना बिलपांक जिला रतलाम
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी, उनि अयाज चांदा, सउनि रमाकांत पाण्डेय, प्रआर 1408 मोहन श्रेष्ठ, प्रआर. 2991 कमलकांत, प्रआर.277 अभिषेक सिंह (सायबर सेल), आरक्षक 1346 मधुसूदन सिंह चौहान ,
आरक्षक 4330 पंकज बैरागी, आरक्षक 4326 मोहित धाकड़, महिला आरक्षक 4839 तन्वी तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।