आज दिनांक-17.09.2026 को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पूर्वी चंपारण मोतिहारी के नेतृत्व में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रम कल्याण दिवस का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सचिव, जिला विधिक प्राधिकार, पूर्वी चंपारण एवं उप महापौर, नगर निगम मोतिहारी श्री लालबाबू गुप्ता थे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया! श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी सत्य प्रकाश द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं साल देकर सम्मानित किया गया! साथ ही श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी सत्य प्रकाश एवं सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियो द्वारा बारी-बारी से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के योजनाओं द्वारा आच्छादित हुए श्रमिकों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा डमी चेक देखकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला कोषागार पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, कारखाना निरीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, एचपीसीएल सुगौली के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक कार्यालय के सभी कार्यालय कर्मी एवं दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
रिपोर्ट,:अमरजीत सिंह