उरई(जालौन):
भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने जनपद मुख्यालय स्थित ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस प्रथम एवं द्वितीय का प्रस्तावित त्रै-मासिक स्थलीय निरीक्षण किया तथा ई०वी०एम० लाॅग-बुक पर निरीक्षण कर टिप्पणी अंकित की गयी। निरीक्षणोपरान्त उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में लगे सी०सी०टी०वी० माॅनीटर सिस्टम का अवलोकन उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने किया गया एवं प्रतिनिधियों को सी०सी० टी०वी० के वीडियों से भी अवलोकित कराया गया तथा निर्वाचन से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी। तत्पश्चात् ई०वी० एम०-वी०वी०पैट एफ०एल०सी० हाॅल में सम्पादित हो रही बी०ई० एल० मेक एम-3 माॅडल ई०वी० एम० तथा वी०वी०पैट की एफ० एल०सी० का राजनैतिक दलों की उपस्थिति में अवलोकन किया। ई०वी०एम०-वी०वी०पैट वेयर हाउस में मशीनों की सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचन्द मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट उरई/इंचार्ज ई०वी०एम०- वी०वी०पैट वेयरहाउस सुनील कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) कालपी कुमार संजय, ई०वी०एम० सहायक तलहा मजहर एवं राजनैतिक दलों से विनोद कुमार नगरिया जिला सचिव सी०पी०आई० (एम०), जमाल उद्दीन जिला महासचिव स०पा०, शान्ति स्वरूप महेश्वरी प्रभारी निर्वाचन भा०ज०पा०, राज कुमार वर्मा आई०एन०सी०, राजीव शर्मा स०पा०, अनिल कुदारी जिला अध्यक्ष अपना दल (एस०), भगवती शरण पांचाल जिला सचिव ब०स०पा०, बृजेश जाटव जिला अध्यक्ष ब०स०पा० आदि उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख,ITN news)