कादरचौक में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, राधाकांत मंदिर पर हुई बैठक, घेराव की चेतावनी
कादरचौक, बदायूं । थाना कादरचौक क्षेत्र में बिजली की लगातार समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से मैसेज के माध्यम से करीब दो घंटे में बिजली आपूर्ति का समय दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद निर्धारित समय पर बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आज मंगलवार को राधाकांत मंदिर, कादरचौक पर बैठक कर अपनी समस्याओं पर चर्चा की बैठक में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार धारा, भैया कौशल कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कादरचौक महेंद्र पाल शाक्य, अजीत शाक्य, विजय प्रकाश शाक्य, सूर्य श्रीवास्तव, संतोष कुमार जौहरी, राधे जौहरी, सतवीर वर्मा, विपिन ठाकुर, विवेक वर्मा, विद्याराम वर्मा, धर्मवीर, मनजीत, इस्तकार, वीरपाल शाक्य, राहुल शाक्य, नरेंद्र यादव, मनीष कुमार उर्फ नन्नू राहुल सक्सेना समेत क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय बिजली नहीं आने से सबसे अधिक परेशानी होती है। बिजली कटौती के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण एकजुट होकर बिजली घर का घेराव करेंगे ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
